बिसवां ,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित यूजीसी बिल के विरोध और जातिगत व्यवस्था के स्थान पर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर गुरुवार को कस्बे में जोरदार प्रदर्शन हुआ। नगर के पत्थर शिवालय से तहसील परिसर तक निकाले गए पैदल मार्च में नागरिकों ने ‘यूजीसी रोल बैक’ और ‘काला कानून वापस लो’ के नारे लगाए।
प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राहुल सिंह को सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि प्रस्तावित यूजीसी बिल से समाज में विषमता और भेदभाव बढ़ेगा, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। प्रतिनिधियों ने मांग की कि जाति आधारित आरक्षण प्रणाली को समाप्त कर केवल आर्थिक स्थिति को आरक्षण का आधार बनाया जाए। साथ ही सभी सरकारी व अर्धसरकारी नियुक्तियों में चयन का एकमात्र पैमाना ‘योग्यता’ तय करने की अपील की गई।
इस मौके पर अश्वनी कुमार त्रिपाठी, तुषार शर्मा, आशुतोष अवस्थी, आमिर खान, गौरव सिंह, विजय अवस्थी, नीरज मिश्रा, सानुज शुक्ला, भरत शुक्ला सहित कई लोग मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ